Total Pageviews

Friday, August 23, 2013

संसारी और संत



संसारी लोग दुख का अंत खोजते हैं, संत लोग दुख कारण खोजतें हैं. अहमदाबाद म्युनिसिपल कोर्पोरेशन की बस के पीछे यह वाक्य लिखा है. भारत के एक अरब लोग दुख का अंत खोजते हैं. कुछ संतो ने इस दुख का कारण खोज लिया है – कोंग्रेस. आप को अगर ऐसे संत रास्ते में मीले तो उन का थुंक अवश्य चाटना, क्योंकि उसमें भी स्वयं गंगाजी का निवास है.

Saturday, August 10, 2013

शौच का अधिकार



चार घंटे पहले बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकुट जिले में शौच के लिए खेत में गई बहु पर ससुर बलात्कार कर भाग गया. जौनपुर में कल रात नेवढिया क्षेत्र के पसियाहीं गांव में एक छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया पुलिस के अनुसार कक्षा आठ की छात्रा कल रात अपने घर से शौच के लिए बाहर निकली थी कि पड़ोसी सादुल्लापुर गांव के तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया छह दिन पहले इसी राज्य के प्रतापगढ क्षेत्र के सांगीपुर में शौच के लिए निकली किशोरी से छेडछाड की गई. यह तीनों वारदातें उत्तरप्रदेश की है.

दूसरी तरफ, बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बेऊर गांव की बच्ची महलीपट्टी गांव स्थित उर्स मेले में अपनी मां के साथ घुमने आयी थी पुलिस के अनुसार 22 जुलाई की देर रात बच्ची शौच के लिए गयी थी तभी तीन लोग उसे बहला फुसलाकर बैदराबाद स्थित शराब की भट्टी पर ले गये और उसके साथ बलात्कार किया 14 मार्च, 2013 को हिमाचल प्रदेश के उना जिले के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा जब शौच करने के लिए जा रही थी तो रास्ते में उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया गया था. पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसके परिजन भी पहुंच गए उसने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई.

इन में से किसी भी पीड़िता के लिए देश की पाटनगरी में किसी ने केन्डल नहीं जलाई. इस बात का तो हमें तनीक भी अफसोस नहीं है. अफसोस इस बात का ही है कि इस देश की लडकियां आज भी शौच जैसी कुदरती क्रिया भी बेफिक्र नहीं कर सकती. सोचता हुं जब तक उनके लिए घर के पास टोइलेट बन ना सके तब तक सभी सांसदों को टट्टी करने की मना फरमाई जाय. या फिर एक और अधिकार की प्रतिक्षा करे. Right to loo! शौच का अधिकार.

Tuesday, August 6, 2013

सीतमनामा - गुजरात



1. मोरबी में दलित युवान लाभु सवजी पर जानलेवा हमला. अपराधी दरबार को पुलीस का रक्षण. लाभु सवजी से बात करें. उनका मोबाइल नंबर है 9904712241.

2. तलाजा के दाथा गांव में दलित युवान द्वारा की गई एफआईआर तथा पुलीस प्रोटेक्शन के बावजुद उस पर दरबारों का हमला. 

3. कच्छ जीला के अबडासा तेहसील के मोथल्ला गांव में दरबारों का दलितों पर हमला.
4. महेसाणा जीले के चाणस्मा तेहसील के कडासना गांव में दलित महिला सरपंच के खिलाफ अनुचित कारवाई करके उसे सस्पेन्ड करने की साजिश. कडासना तथाकथित समरस गांव है.

5. मोरबी की शक्ति सोसायटी में रहनेवाले दलित युवान परसोत्तम बचुभाई बारोट की छ लोगों ने हत्या की.

6. आणंद जीले के पेटलाद तेहसील के सीमरद गांव में आंगनवाडी के दलित महिला कर्मी की इज्जत लूंटने का सरपंच द्वारा प्रयास. महिला कर्मी ने डीएसपी तथा मंत्री रमन वोरा को अर्जी भेजी. शासन का मौन. दलित दंपति के आत्मविलोपन के प्रयास पश्चात फरियाद दाखिल हुई.

Friday, August 2, 2013

सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर मची है लूंट

पीछले छह महिने से गुजरात सरकार के सर्व शिक्षा अभियान की वेबसाइट से हमारी टीम ने जो भी डेटा निकाला उसका पृथक्करण करने के बाद कुछ नतीज़े सामने आए:

सर्व शिक्षा अभियान दलित, आदिवासी, मुसलमान, पीछडी जातियों के ड्रोप आउट बच्चों कों फिर से स्कुल में दाखिल करने की योजना है.

इस स्कीम के लिए सरकार अरबों रूपया खर्च करती है. जैसे कि गुजरात की 2012-13 की योजना 13 अरब की हैं. 

इस स्कीम में 65 प्रतिशत हिस्सा केन्द्र सरकार देती है.

गुजरात में अकेले अहमदाबाद में 27,000 से ज्यादा छात्र फर्जी है. (और ऐसा सिर्फ हम नहीं कहते, अहमदाबाद म्युनिसिपल स्कुल बोर्ड का चेरमेन खुद कहता है.)

हमने यह भी देखा कि न सिर्फ छात्र फर्जी है, अभियान के अतर्गत खुले स्पेशियल ट्रेनींग प्रोग्राम के केन्द्र भी फर्जी है. अकेले अहमदाबाद में ऐसे केन्द्रों की संख्या 212 (36.61 फीसदी) है.

इस ड्रोप आउट बच्चों को पढ़ानेवाले बालमित्रों की नियुक्ति के लिए कोई तरह का इन्टर्व्यू नहीं लिया जाता. वास्तव में यह बीजेपी की स्थानिक कार्यकर्ताओं का भरणपोषण करने की मुहिम है. इन बालमित्रों को मालुम भी नहीं होता कि इन के पास कितने ड्रोपआउट बच्चें हैं.

हम ऐसा मानकर चले थे कि ड्रोपआउट बच्चों कि लिस्ट का इस्तेमाल दूसरे साल भी होगा. इसलिए हमने अहमदाबाद और कुछ जीलों की सूचियों की प्रिन्टआउट्स निकाल ली थी. अब हमने देखा कि अगले साल की लिस्ट कुछ मामुली परिवर्तनों के साथ इस साल भी इस्तेमाल की गई हैं.

हमने गांधीनगर की कचहरी को हमारा रीपोर्ट भेजा. उन्हों ने सात दिन में रीपोर्ट देने के लिए अहमदाबाद के शासनाधिकारी को पत्र भेजा. लेकिन अब तक वह रीपोर्ट हमें दिया किया गया नहीं है.

ड्रोपआउट सरवे फार्म में जानबूझकर बच्चों का ड्रोपआउट वर्ष, माह, कक्षा की जानकारी टाली जाती है, ताकि दूसरे साल इसका इस्तेमाल हो सके. 

मीडीया के कुछ वृत्तांत हमारे रीसर्च को पुष्टि दे रहे हैं. जैसे कि सात दिन तक गांधीनगर की सर्व शिक्षा अभियान की कचहरी में किताबें जलाई गई.

मेरी संवेदनशीलता



मुझे लगता है कि अत्याचारों के मामले में हम कुछ ज्यादा संवेदनशील हो गये हैं. अगर आप को किसी ने गाली दी और आप के आत्मसम्मान को झटका लगाया तो उसे वहीं पर एक चाटा मारकर बात खत्म करें. और अगर आप निजी अपमानों का घूंट पीकर पूरे समुदाय के लिए लडना चाहते हैं तो वैसा करें. मगर अपने व्यक्तिगत अपमानों के लिए पूरे गांव में ढींढोरा पीटने की क्या ज़रूरत है? हमारे लोगों में ज्यादातर लोग तो ऐसे हैं जो अपने अपमान का रोना रोते रहते हैं रातदिन, मगर पूरे समुदाय के लिए लडना नहीं चाहते. ऐसे लोगों के लिए हमारे दिल में तनीक भी सहानूभूति नहीं होनी चाहिए.  

Friday, May 31, 2013

कुत्ते की दूम

दलितों-शोषितों का आंदोलन कांग्रेस या बीजेपी की उंगलियों पर नाचना चाहिए. अगर उनका आंदोलन कांग्रेस-बीजेपी की सीमा को लांघकर चला तो दोनों पार्टियां मिलकर दलितों-शोषितों के खिलाफ मुहीम चलायेंगी. इसमें कोई शक नहीं. गुजरात में बार बार ऐसा हुआ है. जब 1985 में गांधीनगर में दलितों-आदिवासियों-पीछडों की पांच लाख की विशाल रेली निकली और कांग्रेस को लगा कि यह चिनगारी उसे भस्म कर देगी तब उसने कर्मचारी उत्कर्ष मंडल की जडें उखाड दी. आज ऐसा कोई मंडल था या नहीं यह भी किसी को पता नहीं. 1989 में सांबरडा में दलितों का आंदोलन हुआ, तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी. बीजेपी ने सांबरडा आंदोलन का भरपुर फायदा उठाया. फकीर वाघेला, रतिलाल वर्मा जैसे बीजेपी के मामुली कार्यकर्ता उस वक्त सांबरडा की तूती बजाकर दलितों के सन्मान्य नेता बनें.

थानगढ में भी इसी तरह कांग्रेस के दलालों नें दलितों के आक्रोश को भूनाने की भरचक कौशिश की. थानगढ के दलित महासंमेलन के अगले दिन 1 अक्तुबर को थानगढ संघर्ष समिति की बैठक में यह तय किया गया था कि कल के संमेलन में दोनों राजकीय पक्षों के किसी भी दलाल को स्टेज पर चडने नहीं देंगे. दूसरे दिन हम लोग देखते रह गये और स्टेज पर कांग्रेस के दलाल चड गए.

गुजरात का जातिवादी मीडीया भी चाहता था और चाहता है कि दलितों-शोषितों कांग्रेस या बीजेपी के चमचे ही बनें रहें. इसलिए मीडीया ने कांग्रेस के नेतृत्व में जहां जहां प्रोग्राम हूए, उसकी जमकर पब्लिसिटी की. फिर वह कार्यक्रम गांधीनगर की कांग्रेस-प्रेरीत धिक्कार रेली का हो, या गवर्नर को आवेदनपत्र देने का हो. थानगढ के कुछ दलित गुमराह हो गए. कैसे लोग दलितों को बेवकूफ बना रहे थेॽ एक बीजेपी से कांग्रेस में आया था, दूसरा चंद दिनों में कांग्रेस को छोडकर बीजेपी में जानेवाला था. ऐसे लोगों ने दलितों की नैंया डुबा दी और दलितों के तथाकथित कार्यकर्ता-नेता कांग्रेसियों के पीछे पीछे अभी भी घूम रहे है.

हमें नई सोच की जरुरत है. दलितों पर अत्याचार होते हैं तब जो भी पक्ष विपक्ष में होता है, हमारे झुझारु कर्मशील उनके पीछलग्गु बनकर एनेक्सी में एरकन्डिशन्ड मीटींग करते हैं. सांबरडा में हताहत होते है तो चुनाव में कांग्रेस को हराने का मनसुबा बनाते है, और थानगढ मे घायल होते हैं, तो बीजेपी को नेस्तनाबुद करने की सोचते हैं. कभी कांग्रेस के पीछे तो कभी भाजप के पीछे. हमारी राजनीति से तो कुत्ते की दुम अच्छी होती है.


Thursday, April 25, 2013

दलित महिला सरपंच की रिहाई



कल महेसाणा सेसन्स कोर्ट ने लाखवड की दलित महिला सरपंच कमलाबहेन की जामीन अर्जी मंजुर करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई गुनाह नहीं बनता. गुजरात में अमित शाह के साथ उसकी पत्नी तडीपार नहीं होती. माया कोडनानी के साथ उसके पति को सजा देने के बारे में कल्पना भी नहीं की जाती, मगर एक दलित महिला सरपंच के पति ने एक सरकारी निगम से सिर्फ एक लाख सत्तर हजार की लोन ली हो और उसमें से एक लाख रुपया बाकी हो तो गुजरात की पुलीस पति के साथ महिला सरपंच के उपर भी आइपीसी की कलम 406, 506 (2) के तहत एफआईआर दर्ज करती है और सात-सात दिन तक दलित महिला सरपंच को जेल में ठुंस सकती है. मोदी देश का पीएम बनेगा तो पूरे देश में दलितों के साथ ऐसा व्यवहार होगा इसकी हम गारन्टी देते हैं.