Total Pageviews

Thursday, August 23, 2012

सार्थ जोडनीकोश में बहुजन जातियों के लिए प्रयोजित अनर्थों के खिलाफ अभियान


लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जाति को पचास साल पहले गुजरात में नामर्द, दुर्बल कहा जाता था. न सिर्फ पटेल को, बल्कि ठाकोर, वाघरी, दलित, हजाम, कुंम्भार जैसी तमाम बहुजन जातियों के लिए धिनौने अर्थों का उपयोग किया जाता था. और इन सारे अर्थों को गुजराती भाषा के प्रथम जोडनीकोश में स्थान दिया गया था. हमारी जद्दोजहद से इसमें से कुछ अर्थ निकाल दिए गए, कुछ अभी भी जोडनीकोश के अद्यतन संस्करणों में यथावत है. कुछ दिन पहले हमने गुजरात विद्यापीठ के कुलपति सुदर्शन आयंगरजी को इसके बारे में लिखा पत्र यहां प्रस्तुत है,

राजु सोलंकी
ता. 21 अप्रैल 2012.
(मो.9898650180)

आदरणीय सुदर्शनभाई,

कुशल होंगे.
सार्थ गुजराती जोडनी कोश का परिशिष्ट सहित पांचवा पुनर्मुद्रीत संस्करण ओक्टोबर, 2008 में प्रकाशित हुआ. 1024 पन्ने का यह जोडनी कोश गुजराती भाषा का सर्वप्रथम ऐसा कोश है, जिसने जोडनी क्षेत्र में फैली अव्यवस्था को दूर करने का प्रयास किया था. 2008 की आवृत्ति में कुलनायक के निवेदन के रूप में आपने वर्तमान समय में हो रहे जोडनी के विवादों की नोंध ली है. आप लिखते हैं, "पिछले एक-दो दसकों में गुजराती भाषा के जोडनी कोश को लेकर बहुत से विवाद हुए है, विवाद के कारण नया संस्करण प्रकाशित हो नहीं सका ऐसा कहा नहीं जा सकता, लेकिन विवाद पूरबहार में है ऐसे समय सुधारा गया संस्करण ध्यानपूर्वक और वैधानिक तौर पर हो ये आवश्यक है." प्रथम संस्करण 1929 में प्रकाशित हुआ था उसके बाद "अब किसी को भी स्वेच्छा से जोडनी करने का अधिकार नहीं है", ऐसा गांधीजी ने कहा था.

गुजराती भाषा की जोडनी कैसी होनी चाहिए उस विषय पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, इसमें दो राय हो ही नहीं सकती. 1929 से लेकर 2008 तक के 79 सालों में इस विषय पर चर्चा होती रही और इस पर किसी तरह पूर्णविराम नहीं रखा गया यह बात एक बुद्धिमान प्रजा होने के हमारे दावे पर बडा प्रश्नचिन्ह है. किन्तु, मेरे लिये जोडनी से भी महत्व का एक मुद्दा है, जिसकी तरफ मैं आप जैसे संवेदनशील विद्वान का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ.

सार्थ जोडनी कोश में कणबी का मतबल 'नामर्द, अशक्त पुरुष'; वाघरी का 'गंदा, असभ्य या नीच लोग'; कुंभार का 'बिनकार्यदक्ष व्यक्ति', बारैया का 'चोरी-लूटफाट करनेवाला'; हजाम (नाई) का 'निकम्मा इंसान' तथा ढेडवाडो का मतलब 'गंदी, अस्वच्छ जगह' जैसे अर्थ थे. इस अर्थों के खिलाफ हमने 1985 में आवाज़ उठाई थी और लोक अभियान चलाया था, इतना ही नहीं सार्थ जोडणी कोश का जलाने का आह्वान भी दिया था. मूलजीभाई खुमाण के ‘दिशा' पाक्षिक में हमने "अब किसी को स्वेच्छा से बहुजन समाज के भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है," शीर्षक से लेख लिखा था. इस लेख के प्रतिभाव में गुजरात के जानेमाने पत्रकार वासुदेव महेता ने ‘संदेश' में उनकी कोलम 'अल्प विराम' में लिखा था कि, "सोलंकी ऐसा मानते हैं कि सवर्ण समाज बंद कमरे में बैठकर ऐसे अर्थ जोडनी कोश में डालने के प्रस्ताव करते है." बाद में हमने  महेता को एक पत्र लिखा था, जिसका उत्तर देना उन्होंने मुनासिब नहीं समझा था. अलबत्ता, हमारी लडाई के कारण आज सार्थ कोश की आवृत्ति में से बहुत सारे शब्दों के अर्थो को निकाल दिया गया है.

आज 2012 में 27 सालों के बाद कुछ मुद्दों के कारण सावर्जनिक तौर पर चर्चा करने की हमें आवश्यकता पडी है. 2008 की अद्यतन आवृत्ति में से कणबी, वाघरी, कुंभार के पूर्वग्रहयुक्त अर्थो को निकाल दिया है. जबकि बारैयो और हजाम के लिये पुरानी आवृत्ति में छपे अर्थ ज्यों के त्यों है. बारैयो (पन्ना नबंर 595) शब्द के अर्थ इस तरह यथावत है. 1. बहार रखडतो रही चोरी के लूंट करनार (बहार रहकर चोरी-लूटफाट करनेवाला), 2. ठाकरडा नी एक जात (ठाकरडे की एक जाति), 3. झाडु देनार तथा संडास वाळनार भंगी (झाडु लगानेवाला तथा संडास साफ करनेवाला-भंगी). ढेड (पन्ना नं-398) के साथ जुडे शब्द जैसे कि ढेडगरोली, ढेडण, ढेडवाडा है. इसके अलावा अन्य सभी शब्द जो पहले की आवृत्तियों में थे, उन्हे हटा दिया गया. परन्तु ढेड शब्द जो अनुसूचित जातियों के लिए सवर्णो के द्वारा कहा जाता तिरस्कारयुक्त शब्द है, जो एट्रोसीटी एक्ट के तहत दंडनीय है, ये सभी शब्द जोडनीकोश में से अगर दूर हो जाये तो गुजराती भाषा का गौरव घटेगा या बढेगा?

मजेदार बात तो ये है कि बामण और बामणी (पेज नं-594) के अर्थो को देते समय कोशकार ने यह अर्थों का 'ज्यादातर तिरस्कार में' उपयोग कया जाता है ऐसी नोंध रखने की दरकार की है. ऐसी दरकार बारैयो या फिर ढेड शब्द में क्यों नहीं ली गई? बारैयो और ढेड जैसे शब्दों को सार्थ कोश में शामिल नहीं करेगे तो गुजराती भाषा का अस्तित्व खतरे में पड सकता है, ऐसा विश्वास कोशकार को सौ प्रतिशत हो तो भी ये शब्द ‘तिरस्कार' में लिये जाते है, ऐसी नोंध रखने में उन्हें क्या आपत्ति है? मैं अपने कहे शब्दों के भावार्थ को स्पष्ट करने के लिये एक उदाहरण देता हूँ. विधापीठ में विदेश से असंख्य लोग आते है. गुजरात में घूमते-फिरते समय, बस में, होटल में, गलीओ में ‘ढेड' शब्द उनके कानो में सुनाई दे सकता है. उन्हें इस शब्द के अर्थ को जानने का हक है. स्वाभाविक है कि वे सार्थ कोश में से इस शब्द का अर्थ ढूंढने की कोशिश करेंगे. हमें उन्हें बताना चाहिए कि ये शब्द इतना मलीन, गंदा, बीभत्स और कुत्सित है कि गांधीजी ने इसका पर्याय 'हरिजन' शब्द दिया. सार्थ जोडनी कोश में यह इतिहास क्यों शामिल नहीं हो सकता? इसी कोश के पेज नं-883 पर हरिजन शब्द के अर्थ दिये गये है. 1. हरि-विष्णु का आदमी, देवदूत, 2. भक्त. यहां पर गांधीजी ने हरिजन शब्द के लिये जिस अर्थ का प्रयोग किया है उसे क्या जानबूझकर टाल दिया गया है?

सार्थ गुजराती जोडनी कोश के अलावा, डिसेम्बर 1992 में प्रकाशित गुजराती-हिन्दी कोश की आवृत्ति में कुम्हार (पेज नं-18) यानि अनग़ढ या मुर्ख व्यक्ति, ढेड (पेज नं-227) यानि इस नाम की अंत्यज जाति का आदमी, ढेड गुजराती यानि अंग्रेजी मिश्रित गुजराती, ढेड फजेती यानि सब के सामने या खुलेआम फजीहत, ढेडवाडो यानि 1. ढेड लोगों का मुहल्ला या टोला, 2. गंदी अस्वस्छ जगह, मैला, वाघरी (पेज नं-450) यानि गंदा, असभ्य नीच व्यक्ति, वाघरण यानि गंदी, फूहड स्त्री जैसे अर्थ दिये गये है. हिन्दी कोश ने गुजराती शब्द कोश का अनुकरण किया है, इसलिये ऐसा होना तो स्वभाविक है परन्तु, कणबी, बारैया जैसे शब्दों को इस में से निकालने के पीछे क्या तर्क हो सकता है? या फिर प्रुफ रीडिंग की भूल?

उसी तरह हिन्दी-गुजराती कोश जुलाई 2009 में पुनर्मुद्रीत आवृत्ति में कणबी, बारैयो, वाघरी-वाघरण शब्द नहीं है. तथा कुम्हार और नाई के अर्थ सार्थ जोडनी कोश में दिये गये पहले के अर्थो की तरह पूर्वग्रहयुक्त नहीं है. परन्तु, ढेड (पेज नं-233) शब्द का अर्थ 1. कौआ, 2. हलकी जाति, 3. मूर्ख, 4. कपास का जींडवा दिया है. जिन जातियों का अर्थ नहीं दिया गया है, वे जातिया गुजरात में से नेस्तनाबूद नहीं हुई है, तो उनका अर्थ ना देने के पीछे क्या तथ्य हो सकता है? और बापूजी ने जिस शब्द को विकल्प के रूप में दिया था, उस शब्द के लिये इतना अधिक प्रेम क्यों है? आप तो एक विद्वान समाजशास्त्री है. मैंने हमेशा आप का आदरपूर्वक सुना है, याद किया है. गुजरात विधापीठ में मैंने अपने यौवनकाल के किंमती वर्ष विद्वान प्रबुद्धजनों की वैचारिक विरासत को पढने में गुजारे है. दु:ख इस बात का है कि गुजराती समाज को जिन कुछ चीजों को काल की गर्त में विलीन कर देना चाहिए, जिन पूर्वग्रहों को दफन करके समरस, समान हो जाना चाहिए, वही शब्द फिर से (रिपीट फिर से) सार्थ जोडनी कोश जैसे पवित्र, अधिकृत ग्रंथ में आये तो आंखे आश्चर्यचकित हो ही जाती है, साथ ह्रदय ग्लानी से भर आता है. इन शब्दों को हम क्यों धरती में दफना नहीं देते? या फिर अब भी हम अपने पूर्वजों की जातिवादी मानसिकता को जाने-अनजाने प्रोत्साहन दे रहे हैं?

कई सालों से मैं इस भावना को ह्रदय में दबाकर बैठा हुं. आज आप के सामने व्यक्त कर रहा हूँ. गुजरात विधापीठ के प्रति परम आदर की भावना है. सांप्रत काल में धर्मजनूनी लोगों ने सारी हदें तोड दी है. समरसता के नाम पर कत्लेआम का युद्धनाद सुनाई देता है, ऐसे कठीन दौर में गुजरात विधापीठ उसके गौरव को लांछन लगानेवाली इस क्षति को हो सके उतनी जल्दी दूर करे यही प्रार्थना है.

आपका
राजु सोलंकी












नया नेतृत्व


हमारे आंदोलनों की सबसे बडी कमजोरी यह है कि हम नया नेतृत्व तैयार करने से कतराते हैं. हमारा नेतृत्व, चाहे कितना कमिटेड क्यों न हो, इस मामले में बडा स्वार्थी है. और यह बात सामाजिक, राजकीय, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में सिद्ध हो चूकी है. हम दूसरे को मशाल देने के बजाय पूरी जिंदगी हाथ में मशाल लेकर दौडना चाहते हैं, कुछ भी हो जाय, इतिहास में मेरा नाम अमर हो जाना चाहिए.

हम किसी और राज्य के बारे में नहीं बोलेंगे, मगर गुजरात की बात करेंगे. यहां दो बडे नेता दलित आंदोलन में उभर कर आए. उनकी प्रतिबद्धता निसंदेह थी और है. गुजरात में दलितों को संगठित करने में, हमारी समस्याओं को व्यक्त करने में उनका बडा योगदान है. मगर साथ मिलकर काम नहीं कर सकते. आप उनसे मिलोगे तो वे एक दूसरे की गलतियां निकालेंगे. और जब एक होते हैं, तो नई पीढ़ी की गलतियां निकालते है. दोनों को नई पीढ़ी की क्षमता के बारे में अविश्वास है. उनके बम्मन प्रगतिशील दोस्तों की भी यही राय है. कुल मिलाकर यह सभी लोगों का यही मानना है कि उनके बाद दुनिया खत्म ही होनेवाली है.

Thursday, August 16, 2012

कोर्पोरेट क्षेत्र में जातिवाद


'इकोनोमीक एन्ड पोलीटीकल वीक्ली' में प्रसिद्ध आर्टीकल अनुसार, देश की प्रमुख 1,000 कोर्पोरेट कंपनियों के कुल 9,052 बोर्ड मेम्बर्स में 4,037 ब्राह्मण, 4,167 बनीया, सिर्फ 43 क्षत्रीय, मांडल पंच के 346 और एससी-एसटी के 319 सभ्य है.

Sunday, July 15, 2012

राहुल मोदी कौन है



राहुल गांधी को गालियां देते देते कुछ लोग नरेन्द्र मोदी के भक्त हो जाते है. दोनों में कोई फर्क नहीं है. एक के पास परीवार का संघ है, दूसरे के पास संघ का परीवार है.

Friday, July 13, 2012

रूपा को न्याय दिलाएं


राजकोट के थोराला में दलित युवती रूपा पर अत्याचार करनेवाले पुलीसों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए अनुरोध करता हुआ पत्र आज गुजरात के पुलीस महानिर्देशक चित्तरंजनसिंह, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग को भेजा गया है. इन सब का इ-मेइल आईडी इस प्रकार है,


राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग - covdnhrc@nic.in, ionhrc@nic.in

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य राजु परमार - rparmar2008@yahoo.com
राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के चेरपर्सन मेडम शांतासिंहा - shantha.sinha@nic.in,  shanthasinha@yahoo.com, 

आप सब से यह अनुरोध है कि इस पत्र को आप उपरोक्त तमाम आयोगों को आप की तरफ से भेजें, ताकि रूपा को हम न्याय दिला सके. आप ही रूपा के लिए कुछ कर सकते है. 



To,

Mr. Chitranjansingh,

Director General of Police,

Police Bhavan, Gandhinagar.



Sub: police atrocity on dalit girl in Thorala, Rajkot.


Dear Sir,

Some policemen of Thorala Police Station, Rajkot entered house of Rupa Savjibhai Sondarva (age 16 years) on 25 June, 2012, between hrs. 12.00 To 12.30 noon. Rupa was cooking on second floor of her house. The policemen entered from the adjoining house. Policemen beat Rupa with sticks. She ran to escape from them. They kicked her in her back making her to fall from the stairs of her house. Due to this fall Rupa was badly injured in her back. Rupa was admitted in Rajkot civil hospital on 26 June, 2012. (Copy of case paper is attached herewith.) But, she was not properly treated in the ho9spital. Then, on 2 July, 2012 Rupa has been admitted in civil hospital, Ahmedabad as inddoor patient. (Copy of the case paper is attached herewith.)


You are requested to order DySP, Rakjkot to file first information report (FIR) against those policemen who are responsible to impose severe injury on Rupa Sondarva. You are also requested to order DySP, Rajkot file FIR under concerned sections of Atrocity Act.   


For your kind information, the member of National Commission for Scheduled castes, Mr. Raju Parmar also visited Thorala and ordered to prepare Action Taken Report in this case from Collector, Rajkot district.

Yours



(Rajesh Solanki)
 

Thursday, July 12, 2012

यहां पूरा प्रशासन पेन्ट उतारकर बैठ गया है

रूपा अभी अमदावाद की सीवील अस्पताल में है


राजु सोलंकी

राजकोट के थोराला विस्तार में 25 जून को एक दलित युवान की हत्या के बाद दलितों पर हुए पुलिस दमन अखबारों में नहीं छपा.  सोलह साल की रूपा अपने घर की उपरी मंजिला पर खाना पका रही थी. पड़ोशी के घर के दरवाजे में छेद करके अंदर दाखिल हुई पुलिस छत से रूपा के घर में आई और उस पर लाठियों की बौछार कर दी. डर के मारे रूपा सीडी की तरफ भागी तो उसकी पीठ पर लात मारी, सीडी से गिरने से उसकी कमर तूट गई. रूपा का राजकोट की सीवील अस्पताल में इलाज नहीं हुआ, पुलिस के डर से केस फाईल में कमर टूटने का कारण भी नहीं लिखा गया।

30 जून 12 को हम राजकोट गये. रूपा के घर के आगे ही हम बैठे थे. रूपा के पिताजी को फरियाद करने के लिये समझाया. "मैंने सुबह अपने घर को 30,000 में गीरवी रख दिया है. मैं अपनी लड़की को प्राईवेट होस्पीटल में भर्ती करूंगा, फरियाद करूंगा तो पुलिसवालों मेरी हड्डियां तोड देंगे, मैं घर को ताला मार दूंगा," ये थे रूपा के पिता सवजीभाई के शब्द. "हम आपके ही समाज के हैं, इसलिये आपके प्रति भावना से प्रेरित होकर आये हैं, रूपा का ईलाज यहां ना हो सके तो अमदावाद ले आना," इससे ज्यादा सवजीकाका को हम कहे नहीं सके. दूसरे दिन बारह बजे रूपा के रिश्तेदार उसे अमदावाद लाये. उनके साथ जाकर रूपा को सीवील में भर्ती कराने के बाद लगातार हम उसके संर्पक में है. अभी उसे स्पाईन विभाग में भर्ती किया गया है. रूपा का ईलाज अच्छी तरह से हो उसके लिये हम सब कृतनिश्चयी है, परन्तु ये तो सचमुच आसमान फटा है. रूपा के घर के सामने रहते आंबेडकरनगर के ही 9 वर्षीय करण को अब ये भी याद नहीं होगा कि उसने कितनी बार जाहिर में अपनी पेन्ट उतारी होगी और लोगों को उसके गुप्तांग पर लगी चोट बताई होगी. "पुलिस ने मुझे पेशाब करने की जगह पर लात मारी," ऐसा कहते कहते वह अपनी माता से जिस तरह चीपक जाता है, उस दृश्य को देखकर ही पता चला जाता है कि उस पर क्या बीत रही होगी.

राजकोट मुलाकात के दौरान ही अनुसूचित जाति आयोग के राजु परमार लालबत्तीवाली गाडी में वहां आये थे. हमने उनसे फोन पर बात की. जब उन्हे करन के बारे में जानकारी दी तब उन्होने उसे कलेक्टर कचहरी पर लाने के लिये कहा. करन ने कलेक्टर कचहरी में सबके सामने पेन्ट उतारी. इस बार माता के आंचल से लिपटा नहीं, परन्तु मक्कमता से वहां खडा रहा. कलेक्टर त्रीवेदी, एसपी डॉ. राव के चहेरे पर शर्मिदगी दिखाई दे रही थी. आयोग ने कलेक्टर को एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया और पांच बजे की फ्लाइट पकडने के लिये फटाफट वहां से रवाना हुआ। एक मासुम बच्चा अपनी पेन्ट उतार रहा था, मगर उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड रहा था, क्योंकि पूरा प्रशासन यहां कब से अपनी पेन्ट उतारकर बैठ गया है.

हम वापस आंबेडकरनगर आये. अभी ढेर सारी वितककथाएं हमारी राह देख रही थी. 42 वर्षीय प्रवीण नकुम को घर में घुसकर मारा, तीन दिन तक गेरकानून हिरासत में रखा, बाद में छोड दिया. उन्हें इतने भयंकर रूप से मारा था कि पांच दिन बाद हम जब उन्हें मिले उस वक्त भी उनके घाव नहीं भरे थे. उनके लड़के का बाल खींचकर घसीटती हुई पुलिस चौराहे तक ले गई और उसे भी जेल में बंद कर दिया. प्रवीणभाई की पत्नी के कान में पहेने हुए इयरिंग को इतनी जोर से पुलीस ने खिंचा कि वहां खरोच पड गई. उसकी खरोंच के निशान अभी भी उनके चहेरे पर मौजूद है. पांव के तलवे पर लक़डियो से इतना प्रहार किया गया कि तलवे सूज गए थे और सूजन काफी दिनों तक रही. सिर्फ लगोंछा पहनकर बैठे हुण प्रवीणभाई छूटक मजूरी करते है.

जन्म से टेढी गर्दन के साथ जन्मी भावना को लेकर उसके माता पिता हमारे पास लाये. "मेरी बच्ची को भी उन्होंने नहीं छोडा, धडाधड लाठियां बरसाने लगे उस पर," भावना की माता रोआसा चहेरा करते हुए कह रही थी. करन के बडे भाई मुकेश ने भी पट्टी किये पांव को दिखाते हुए कहा कि पुलिस ने उसे भी लाठी से मारा था. "पुलिस दीवार कुदकर हमारे घर में घुसी थी. मेरे दूसरे दो बडे बेटों को भी पकडकर ले गई है. मैं बहुत चिल्लाई, पर मेरी सुने कौन?" जयाबहेन की बात बिलकुल सच थी. सूने कौन?

25 जून को गुणवंत की हत्या हुई थी. यह "गुणा" थोराला के दलितों का हीरो था. दलितों में हर जगह ऐसे गुणाएं है. जेतलपुर का शकरा भी ऐसा ही बहादुर था। पंचायत की कचहरी में बंद करके पेटलों ने उसे युंही ही नहीं जलाया था. धाडा के रमेश को दरबारों ने गांव के बीचोबीच ट्रेक्टर के नीचे कुचल दिया. रमेश ने दरबारों के आंखो में आंखे डालने की हिम्मत की थी। हैदराबाद से मिलिट्री की तालीम लेकर घर वापस आये सायला तालुका के कराडी गांव के दलित युवान ने उसकी सात पीढियों में शायद पहेलीबार गांव के चोक में जुआ खेलते दरबारों को डांटने की "गुस्ताखी" की और उसके सीने को गोलियों से छलनी कर दिया गया. गुणा एन्टी-सोशियल था, बुटलेगर था. "परन्तु हमारे लिये दीवार जैसा था. गुणा जिंदा था, तब तक थोराला में पुलिस घुस नहीं सकती थी," थोराला के दलित अगर ऐसा कहते है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है.

बदनसीबी यह है कि गुणा को चाकू मारनेवाला हाथ इमरान का है. इमरान हितेश मुंधवा जैसे जम़ीन दलालों का प्यादा है यह सत्य थोराला के दलित अच्छी तरह जानते हैं, मगर अभी तो उनका क्रोध एक गरीब मुसलमान का घर जलाने में परीवर्तीत हुआ है. गुणा की स्मशानयात्रा में समूचे जीला के दलित आए थे और अग्निदाह के बाद सभी अस्सी फुट के रोड पर इकठ्ठा हुए थे. "उनके पास प्राणघातक हथियार थे और बार बार समजाने पर भी नहीं माने थे और गैरकानूनी मंडली रचकर पब्लीक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने के गंभीर प्रयास किए थे," ऐसे आरोप पुलीसने एफआईआर में दर्ज करके 54 लोगों को हिरासत में लिया और बाद में हुए पुलीस दमन को न्यायोचित ठहराने का प्रयास किया है.

पीछले कुछ सालों से राजकोट दलित अत्याचार का एपीसेन्टर बना है. हर साल चौदह अप्रैल को कुछ न कुछ बहाना निकालकर दलितों को पीटने की पेटर्न पुलीस ने बना ली है. 2011 में बाबासाहब की प्रतिमा का मुसलमानों द्वारा खंडन होने की अफवाह फैलाई गई थी, उसमें राजकोट बीजेपी के लघुमती सेल के अद्यक्ष कादर सलोट ने मुख्य भूमिका निभाई थी ऐसा सूत्रो ने बताया था. "हमने तूम्हारे बाप का पूतला नहीं तोडा," ऐसा बोलकर मालवीयानगर पुलीस स्टेशन के "दरबार" पुलीसवालों ने महात्मा गांधी छात्रावास के दलित छात्रों को बेरहेमी से पीटा था. उस दमन को हमने "मेरे बाप का पुतला" नाम की दस्तावेजी फिल्म में उजागर किया है. थोराला इसी दमन-चक्र की एक और कडी है.

थोराला के समाचार को द्विगुणित करती हूई एक और घटना हमारे सामने हूई. डबल ग्रेज्युएट, सफाई कर्मी अशोक चावडा ने राजकोट के सीटी इजनेरी विभाग के अफसरों के तथाकथित मानसिक त्रास से व्यथित होकर अमदावाद की होटल में आकर आत्महत्या की. अशोक चावडा की स्युसाइड नोट होटल के उस कमरे से पुलीस को मीली है. इसी समय के दौरान सुरेन्द्रनगर जीला के वढवाण तालुका के वडला गांव में दलित सरपंच पर जानलेवा हमला होने की खबर भी मीली. 2013 विधानसभा का आनेवाला चुनाव रक्तरंजित होगा ऐसा राजकीय निरीक्षकों का कहेना है. दलितों का हर दिन रक्तरंजित है और रात शोक की कालीमा ओढ़कर सोती है.

(30 जून 2012. थोराला की मुलाकात लेने गई सीवील सोसायटी की टीम में थे रफी मलेक, प्रसाद चाको, होझेफा उज्जैनी, अशोक परमार, भानुबहेन परमार, कीरीट परमार, डॉ. जयंती माकडीया, वृंदा त्रिवेदी तथा राजु सोलंकी) 

Tuesday, July 10, 2012

आदिवासी इलाकों में आरएसएस का षडयंत्र


आदिवासी-दलित बच्चे बीटी कोटन के खेतों
में मजदूरी करते हैं और आरएसएस पूणे में
आदिवासी युवाओं का केम्प करके उन्हे
मुसलमानों के खिलाफ उक्साता है. वादी
प्रताप की यह तसवीर हमने पीछले साल
नेशनल चाइल्ड राइट कमिशन को भेजकर
गुजरात में आने के लिए कमिशन को
 मजबूर किया था

गुजरात के आदिवासी बहुल इलाकों में बहुत जल्द आरएसएस का एक नया षडयंत्र हमारे सामने आनेवाला है. इसी षडयंत्र को अन्जाम देने के लिए गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा, सूरत के करीब 500 आदिवासी युवकों का पीछले जून माह में पूणे में आरएसएस ने केम्प गठीत किया था. सभी युवक वीस से चालीस साल के बीच के थे. एक युवा को और तीन युवाओं को साथ ले आने के लिए कहा गया था और इस तरह 500 युवाओं को इकठ्ठा किया गया था. केम्प पूरा महिना चला था. स्पेशीयल लक्झरी बसों में सभी को पूणे ले गए थे. इन जिल्लों के बीजेपी के आदिवासी तालुका डेलीगेटों को केम्प के लिए आदिवासी युवाओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हडाद में राजुभाई जोषी नाम का एक बम्मन आरएसएस का कार्यकर है और ऐसे केम्प के लिए युवाओं को रीक्रुट करने का काम करता है. आदिवासी समाज के गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, निरक्षरता जैसे बूनियादी सवालों को हंमेशा हंमेशा के लिए दफनाने की यह साजिश है. गुजरात के आदिवासी समुदाय के तमाम कर्मशीलों को हमारी अपील है कि आरएसएस की इस साजिश को बेनकाब करें और नाकाम करें.