14 जुन, 2012. मायावती की
बदनक्षी करते हुए कार्टुन को छापनेवाले दैनिक 'संदेश' के तंत्री फाल्गुन चीमन पटेल के खिलाफ एट्रोसीटी
एक्ट के तहत दाखील किए गए केस में अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन मेजिस्ट्रेट कोर्ट
नं.2 ने वोरन्ट जारी किया है.
एनजीओ का प्रोजेक्ट मटीरीयल नहीं है, और नहीं है संघ परीवार की पैदल सेना, दलित है हम, इस देश की धरोहर
Total Pageviews
Thursday, June 14, 2012
Wednesday, June 13, 2012
आप से अच्छी थी हमारी माताएं
कुछ नारीवादियां शादी के
बाद अपने नाम के पीछे दो सरनेम लीखती है. जैसे कि काजल ओझा वैध. किरण त्रिवेदी
भट्ट. अरे भाई, बात बात में पेट्रीआर्की पर चिल्लाते हो, पितृसत्ताक समाज को
गालियां देते हो, हम जब दलित की बात करते हैं तो हमें भी नारीवाद के दंडे से पीटते
हो और कहते हो, आप के दलित समाज में स्त्रियां बहुत गुलाम है. फिर ये दो-दो सरनेम
क्यों? बाप के घर थे तब बाप की जाति का निर्देश करती सरनेम का टीका लगाए रखा और अब
शादी के बाद पति की जाति का निर्देश करती सरनेम का दूसरा टीका लगा दिया. आप से तो
अच्छी थी कपडा मीलों में काम करनेवाली हमारी वे अनपढ़ दलित माताएं, जो अपने नाम के
पीछे अपनी माताओं का नाम लिखवाती थी. उन्हो ने सीमोन द बुअर की किताब सेकन्ड सेक्स पढी नहीं थी, मगर रोज सबेरे अपने पति की साइकिल के पीछे बैठकर काम पर जाया करती थी.
Tuesday, June 12, 2012
दलित शब्द क्यों?
'दलित' शब्द से हमारे कुछ विद्वान दोस्तों को एतराज
है. वे कहते हैं कि बाबासाहब ने कभी भी 'दलित' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था. हकीकत यह है कि
बाबासाहब ने ही सब से पहले यह शब्द का उपयोग किया था, अंग्रेजी में डीप्रेस्ड
क्लासीस (दलित वर्गों) के रूप में. 1936 में जब बाबासाहब को लाहोर के जात पात तोडक
मंडल ने न्यौता दिया था, तब मंडल के हर भगवान को पत्र लिखते हुए बाबासहब कहते हैं,
"I feel bound to ask; did you think that in agreeing to
preside over your conference, I would be agreeing to suspend or to give up my
views regarding change of faith by the
depressed classes?" (अर्थात,
मैं आप को पूछना चाहुंगा कि आप की परीषद का अध्यक्ष बनने की संमति दे कर मैं दलित
वर्गों द्वारा धर्मांतर करने के बारे में मेरे जो भी मंतव्य हैं उन्हे स्थगित कर
दुंगा या छोड दुंगा, ऐसा आप मानते थे?)
यह
शब्द कई बार बाबासाहब द्वाया उपयोग में लिया गया है. अनुसूचित जाति शब्द प्रारंभ
में नहीं था. यह शब्द 'स्टेट्स
एन्ड माइनोरिटीझ'
में देखने को मिला, जब उन्हो ने देश का संविधान का एक प्रारूप दिया था. बौद्ध
धर्मपरीवर्तन के साथ बाबासाहब हमें 'बौद्ध' संज्ञा देते हैं. दलित से अनुसूचित जाति और अनुसूचित
जाति से बौद्ध. यह सफर एक रात में बाबासाहब ने तय नहीं की थी. इसी लिए कांसीरामजी
ने भी पहले सामाजिक संगठन 'दलित-शोषित
समाज सुरक्षा समिति' (डीएस
फोर) का गठन किया था. कांसीरामजी बेवकूफ नहीं थे.
Sunday, June 10, 2012
नया आसमान
उन
का सिर्फ जमीन पर नहीं आसमान पर भी कब्जा था. पहले तो उन्हो ने पूरे युनिवर्स को
ब्रह्मांड कहा. हमें अभी भी ब्रह्मांड शब्द से एतराज नहीं है. ब्राह्मण
हमारे सिर पर इतना चढ़ गया है कि उसकी मायाजाल उसने कहां तक बूनी है इसका हमें पता
तक नहीं. हमारे में जो शब्दों के साधक है, जरा मुझे ब्रह्मांड शब्द का पर्याय
ढुंढने में मदद करेंगे?
उसने
आसमान में हर एक तारे को नाम दिया. हम अभी तक वही रटते आ रहे है. कब तक हम लोग सप्तर्षि
नक्षत्र में अत्री, भारद्वाज, गौतम, वशिष्ट का नाम रटते रहेंगे. वे सभी ब्राह्मण
थे, विश्वामित्र के अपवाद के सिवाय. क्या आप सप्तर्षि के नाम बदलना नहीं चाहेंगे?
मैं आप को बता रहा हुं. हमारे नाम इस प्रकार है:
बुद्ध, कबीर, नानक, रैदास, जोतीबा, बाबासाहब अंबेडकर, रमामाई. चलो, हम नया आसमान
चून लें.
Thursday, June 7, 2012
हम गुजरात के बुद्धु लोग
हम महाराष्ट्र के दलितों का
बहुत आदर करते थे. महाराष्ट्र की पावक धरती पर डॉ. बाबासाहब अंबेडकर पैदा हुए,
जोतिबा फुले पैदा हुए. वहां से कोई आदमी गुजरात में आता, हमें बाबासाहब की बातें
सुनाता. हम उसे कुर्सी पर बिठाते थे और हम नीचे बैठते थे. हम उन्हे स्वयं बाबासाहब
ही समजते थे. हम तो नाचीज थे. वे हमें हमारी मर्यादाओं का अहेसास कराते थे. हमारे
पुरखों ने बाबासाहब को काले झंडे दिखाये थे. उन्हो ने हमारे इतिहास का सबसे काला पन्ना लिखा था. वो बेवकूफ थे. हम भी बेवकूफ है. इसलिए
तो हम हमेशां महाराष्ट्र का अनुकरण करते रहें. वहां आरपीआई बनी, हमने गुजरात में
भी आरपीआई बना दी. वहां दलित पेंथर बना, हम यहां भी दहाडने लगे. वहां आरपीआई के दो टुकडे हुए, यहां हमने भी टुकडे कर डाले.
आरपीआई के जितने टुकडे वहां हुए, उतने हमने यहां बना डाले. पेंथर से मास मुवमेन्ट
बना, हमने उसकी शाखा भी यहां खोल दी. कोई कवाडे सर आया, हमने दलित-मुस्लीम सुरक्षा
महासंघ का भी रस चख लिया. कोई बोरकर आया, हम उसके नौकर हो गए. हमने कभी सोचा नहीं
कि हमारे महाराष्ट्र के बडे भाईलोग बहुत बुद्धिशाली है, मगर घमंडी, मगरूर और
अहंकारी भी है. ना तो उन में कोई एकता है, ना वे हम में कोई एकता करायेंगे. हां,
जय भीम, जय भीम बोलना शीखा लेंगे. मगर इस देश के हरामी, हुक्मरानों को कोई चेलेन्ज
हम नहीं दे सकेंगे. हम गुजरात के बुद्धु लोग अभी भी नहीं समज रहे. हम अभी भी
महाराष्ट्र के दलितों का आदर करते हैं. जय
भीम. जय महाराष्ट्र. जय गुजरात.
हरीजनों के पास दिमाग नहीं है, बुद्धि नहीं है, ऐसा कहते है गांधी
"मैं मानता हुं कि ............. हरीजनों का
विशाल समुदाय तथा उसी तराह भारतीय मनुष्य ख्रिस्ती धर्म की प्रस्तुती समज नहीं
सकते और सामान्य तौर पर जहां भी धर्मांतर होता है, वह किसी भी अर्थ में आध्यात्मिक
कृत्य नहीं है. (हरीजन, 1936, पेज 140-141). वे (हरीजन) दो चीजों के बीच फर्क नहीं
कर सकते, जितना की एक गाय कर सकती है. हरीजनों के पास दिमाग नहीं है, बुद्धि नहीं
है, इश्वर और अनिश्वर के बीच फर्क करने की समजशक्ति नहीं है." (हरीजन, 1936, पेज 360)
(डॉ. बाबासाहेब
अंबेडकर, राइटींग एन्ड स्पीचीज़, वोल्युम 5, अनपब्लिस्ड राइटींग्स, अनटचेबल्स ओर
धी चील्ड्रन ऑफ इन्डीयाझ गेट्टो एन्ड अधर एसेझ ओन अनटचेबल्स एन्ड अनटचेबिलिटी
सोशीयो-पोलीटीकल-रीलीज्यस, पेज 446-450)
Tuesday, June 5, 2012
इसे राष्ट्रीय सम्मान कैसे कहेंगे ?
स्वतंत्रता के
बाद पीछले पैंसठ सालों में गुजरात के कुल मीलाकर सौ लोगों को भारत सरकार ने
पद्मभुषण, पद्मविभुषण और
पद्मश्री के खिताब दिए. इन सौ लोगों में एक भी शख्श दलित, आदिवासी, पीछडा (बक्षी
पंच), मुसलमान, ख्रिस्ती नहीं
है. अर्थात गुजरात के सत्तर फिसदी लोगों में से एक भी आदमी इतने सालों में इन
खिताबों का हकदार नहीं था. सरकार कांग्रेस की हो या बीजेपी की, किसी ने भी
गुजरात के बहुजन समाज के लोगों को इस तरह के राष्ट्रीय सन्मान के हकदार नहीं माने.
गुजरात में
दलितों के नेता जैसे कि वालजीभाई पटेल, रमेशचंद्र परमार, आदिवासियों के
नेता वसावा या मानव अधिकार आंदोलन के प्रहरी गीरीश पटेल जैसे लोगों को ऐसे खिताबों
के हकदार कांग्रेस ने नहीं माना होगा, क्योंकि वे कभी कांग्रेस के चाटुकार नहीं
रहे, ऐसा हम मानते हैं. पर पूरी जिंदगी दलित आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद
कांग्रेस में जानेवाले प्रविण राष्ट्रपाल को भी ऐसा खिताब देने में कांग्रेस को क्या
एतराज है? और एहसान जाफरी,
जो कभी समूचे अहमदाबाद का प्रतिनिधित्व करते थे, उन्हे भी केन्द्र सरकार ने ऐसे
सम्मान से नहीं नवाजा.
बीजेपी ने
दलित-आदिवासी-पीछडों का इस्तेमाल किया, मगर उसने भी एनडीए के कार्यकाल में गुजरात
के बहुजन समाज के किसी प्रतिनिधि को ऐसे खिताब देने के बजाय उंची जातिओं के लोगों
को ही प्राधान्य दिया था. दलित पत्रकारीता तथा इतिहास में जिन्हो ने अच्छा काम
किया है, वैसे पी. जी. ज्योतिकर को विश्व हिन्दु परिषद अभी इस्तेमाल कर रही है,
मगर ज्योतिकर को ऐसा सम्मान ये लोग कभी नहीं देंगे, ऐसा हमारा दावा है. हम ऐसे
सम्मान को राष्ट्रीय सम्मान कैसे मानेंगे, जो अभी भी सवर्णों की बपौती है?
महाराष्ट्र,
पंजाब या देश के अन्य प्रदेशों में क्या स्थिति है, यह हम जानना चाहते हैं. क्या
बहेनजी ने उत्तर प्रदेश से किसी दलित को ऐसा सम्मान मीले ऐसा कोई प्रयास किया था? (अब आप मुझ ऐसा मत कहेना कि "हम ऐसे बामनवादी सम्मानों में नहीं मानते")
Subscribe to:
Posts (Atom)




