गुजरात के नथु वाडला गांव
की 1099 लोगों की आबादी में अनुसूचित जाति के 121 सदस्य है. 2001 के सेन्सस में इस
गांव में दलित की आबादी शून्य दिखाई गई थी. दस साल के बाद अनुसूचित जाति के लोग
मतदाता सूचि में तो दर्ज हुए, मगर 2011 की जनगणना के आंकडे प्रसिद्ध ही नहीं हुए है
तो फिर दलितों को ग्राम पंचायत में प्रतिनिधित्व कैसे मिल सकता है, ऐसा मानकर गुजरात
सरकार ने नथु वाडला गांव में फेब्रुआरी माह में होनेवाले पंचायत के चुनाव में एक
भी सीट आरक्षित नहीं की. इसके खिलाफ गुजरात हाइकोर्ट में एक अर्जी हूई तो हाइकोर्ट
ने चुनाव पर स्टे लगाया और कहा कि ऐसी चुनाव प्रक्रिया "जनतंत्र का मज़ाक" है. न जाने गुजरात में नाथु वडला जैसे कितने
गांव होंगे?
एनजीओ का प्रोजेक्ट मटीरीयल नहीं है, और नहीं है संघ परीवार की पैदल सेना, दलित है हम, इस देश की धरोहर
Total Pageviews
Tuesday, January 22, 2013
Sunday, January 6, 2013
रामराज्य की शुरुआत
| जब दलितों की स्मशानभूमि छीन ली जाती है, रामराज्य की शुरुआत होती है |
गुजरात के पाटन जिल्ला के चानस्मा तहसील का गांव रूपपुर. कलेक्टरने 2003
मेंगांव की 12,468 स्क्वेर मीटर जमीन पटेलों के हरसिद्ध माता ट्रस्ट को प्रति मीटर
सिर्फ एक रूपया के टोकन रेन्ट पर दे दी. इस जमीन में गांव के दलितों तथा ओबीसी
समुदाय के रावलों की स्मशानभूमि भी थी. दलितों-रावलों ने इस नाइन्साफी के खिलाफ आवाज़
उठाई और गांव छोडकर पाटन की कलेक्टर कचहरी के सामने बैठ गए. उस समय की है यह
तसवीर. रूपपुर गुजरात के सबसे श्रीमंत उद्योगपति करसन पटेल का गांव है.
Wednesday, January 2, 2013
माना कि शंबुक की कथा क्षेपक है, तो...
जब वह ब्राह्मण
का लडका मर गया तब वह उसकी लाश लेकर राम के दरबार में आया, और रोते रोते
कहने लगा, "हे राम, तुम्हारे राज्य में लोग वर्ण
धर्म का पालन नहीं करते. तुम कैसे मर्यादा पुरुषोत्तम हो?"
ब्राह्मण का कहने का मतलब था कि अब शुद्र ब्राह्मण के कार्य कर रहे हैं. बेचारे
ब्राह्मण कहां जायेंगे? शंबुक नाम का शुद्र तपस्या कर रहा है. इससे वर्ण-व्यवस्था
(प्राचीन आरक्षण-व्यवस्था?) खतरे में हैं. राम ने जंगल में जाकर शंबुक का शिरच्छेद कर
दिया. गांधीजी जैसे मानवतावादी, हिन्दुत्ववादियों ने कहा शंबुक की कहानी क्षेपक
है. क्षेपक का अर्थ है, बाद में डाला गया. अगर शंबुक की कहानी क्षेपक है तो भी
इससे इतना तो जाहिर होता ही है कि इस देश में तथाकथित धर्मग्रंथो को कुछ नीकम्मे,
स्वार्थी, घटिया लोगों ने उनके स्वार्थ के लिए बदल दिया है. क्या बायबल या कुरान
के साथ ऐसा हुआ है?
Sunday, December 30, 2012
दिल्ही नहीं, हरीयाणा देश का क्राइम स्टेट
दिल्ही नहीं हरीयाणा देश का क्राइम
स्टेट है. हरीयाणा में स्त्री लिंग अनुपात जाटों की मानसिकता की तरह विकृत हो चूका
है. प्रति हजार पुरुष सिर्फ 877 महिलायें हैं. देश में स्त्री लिंग अनुपात प्रति
हजार पुरुष 940 स्त्रियों का है. जब से खाप पंचायतों ने एक ही गोत्र में विवाह
करने के खिलाफ फतवा निकाला है, तब से दलित लडकियां जाटों की क्रुर वासना का शिकार
बनने लगी है. नेशनल क्राइम रेकोर्ड्ज ब्यूरो के रीपोर्ट बताते हैं कि दलित
लडकियों-स्त्रियों पर बलात्कार की घटनायें 2007 में 21 थी, जो 2011 में बढकर 56
हूई हैं. राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी घटनाओं में 15 फीसदी इजाफा हूआ है, और हरीयाणा में
167 फीसदी इजाफा हुआ है. इसमे सबसे घिनौना किस्सा 9 सीतम्बर को हिस्सार जिल्ले के
दरबा गांव में हुआ था, जब दर्जन सवर्णों ने 16 साल की दलित लडकी पर बलात्कार किया, अपनी दरिंदगी का
विडीयो रेकोर्डिंग किया और फिर उसे सर्क्युलेट भी किया था. बलात्कार से त्रस्त
पिता ने आत्महत्या की थी. उसी उम्र की अन्य दलित कन्या पर जिन्द जिल्ले के सच्चा
खेडा गांव में बलात्कारियों ने गेंग रेप के बाद लडकी को जिंदा जला दिया था. कल्यात
में दो युवकों ने दलित स्त्री को अगवा किया और बलात्कार किया, जिसके पेट में पांच
महिने का गर्भ था. हरीयाणा में जाट गुंडे राजकीय छत्र के तले आराम से दलित लडकियों
पर बलात्कार करते हैं और उन्हे मार डालते हैं. इस साल के सीतम्बर में हरीयाणा के
रोहतक, हिस्सार, जिन्द, भीवानी, यमुनासागर, पाणीपत, अंबाला, करनाल, फरिदाबाद और
कैथल जैसे जिल्लों मे बलात्कार की कई घटनाएं हूई.
(आनंद तेलतुंबडे के लेख आधारीत)
(आनंद तेलतुंबडे के लेख आधारीत)
Saturday, December 29, 2012
फिर बार बार कोर्ट में जाना पडेगा
गुजरात
में पुलीस कोन्स्टेबल को संघ परिवार की सरकार ने लोकरक्षक नाम दिया है. ऐसे 3000
लोकरक्षकों की रीक्रुटमेन्ट में एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण का अमल नहीं हुआ था. गुजरात
हाइकोर्ट ने कल इस प्रक्रिया को रद्द किया. अब फिर से क्वोटा के मुताबीक
रीक्रुटमेन्ट होगी. जो लोग मोदी के पीएम बनने का इंतजार कर रहे हैं, जान ले कि
मोदी पीएम बनेगा तो पूरे देश में ऐसी स्थिति होगी. आरक्षण का अमल करने के लिए बार
बार कोर्ट में जाना पडेगा.
Subscribe to:
Posts (Atom)