Total Pageviews

Wednesday, April 17, 2013

मोदी सरकार ने दलित महिला सरपंच कमला मकवाणा को जेल में डाल दिया


कमलाबहन मकवाणा लाखवड की सरपंच बनी, मगर 6 माह तक पूर्व-सरपंच प्रहलाद पटेल ने उन्हे पंचायत की कचहरी में प्रवेश करने नहीं दिया. पंचायत का पूरा रेकोर्ड अपने खिस्से में रखा. जब भी कमलाबहन कचहरी जाती तो वह उन्हे, साली चमारीन तू यहां क्युं आती है, ये तेरा काम नहीं है, ऐसा कहकर गालियां देता था. यहां तक कि कमलाबहन के घर जाकर उनके पति बलदेवभाई को मारा-पीटा और गालियां दी. कमलाबहन ने उसके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत फरियाद की, मगर पुलीस ने पटेल की गिरफ्तारी नहीं की. पटेल सरपंच के ओहदे पर नहीं था, फिर भी कमलाबहन के नाम से पंचायत के लेटरपेड पर कमलाबहन के फर्जी दस्तखत करके लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट देता था. कमलाबहन ने उसके खिलाफ डीडीओ को फरीयाद की. डीडीओ ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया. 

दूसरी तरफ, कमलाबहन के पति बलदेवभाई ने आठ साल पहले अनुसूचित निगम से रू. 1.70 लाख में रीक्षा ली थी. रीक्षा लेने के बाद एक ही सप्ताह में उनकी रीक्षा का एक्सीडेन्ट हो गया. बलदेवभाई बूरी तरह जख्मी हूए थे. फिर उन्होने रीक्षा किराये पर दे दी थी. संयोगवशात एक लाख रूपया अभी तक बाकी था. उस वक्त बीजेपी का उप-सरपंच उनका जामीन हुआ था. उसने अभी उनके खिलाफ पुलीस कारवाई की, ऐसा कहते हुए कि ये लोग पैसा नहीं भरते इसलिए निगम मुझसे बाकी पैसा मांग रहा है और इन्हो ने फ्रोड किया है. इस बात पर पुलीस ने उन्हे पकड लिया और कोर्ट ने भी जमानत नहीं दी. आज कमलाबहन, उनके पति बलदेवभाई, पुत्र भरतभाई तथा अन्य चार स्वजन – कुल मिलाकर सात लोगों को जेल में डाल दिया गया है. नरेन्द्र मोदी के राज में करोडों के भ्रष्टाचार करनेवाले आराम से घूमते है और दलितों को जेल भेज दिया जाता है. यह आदमी पीएम बनेगा तो पूरे देश में उसके दलाल-चमचे दलितों का ऐसा ही हाल करेंगे, जैसा हमारी कमलाबहन और उनके स्वजनों का हुआ है.  

Thursday, April 11, 2013

उपवास

फुटपाथ के किनारे पडी यह लाश उस आदमी की थी, जो बरसों से आमरणांत उपवास पर था, मगर उसने वह कमीने वाइसरोय को चिठ्ठी लिखकर बताया नहीं था.

सच्चे ह्रदयसम्राट



सवाल गांधी के पीछे जी लगाने का नहीं है. आप को नींद से उठाकर पूछ लिया तो भी आप कस्तुरबा ही कहेंगे, कस्तुरबहन नहीं कहेंगे, क्योंकि पीछले सत्तर सालों से इस देश के मीडीया एवम् एस्टाब्लिसमेन्ट ने आप को कस्तुरबा शब्द बोलने की आदत डाली है. सावित्री के पीछे माइ लगाकर सावित्रीमाइ फुले बोलने की आपको आदत नहीं है. रही बात बाबासाहब की. तो बाबासाहब को गरीमा प्रदान करने के लिए रमामाई कोलोनी में लोगों ने सीने पर गोलियां झेली है, अपनी जान कुरबान की है. बाबासाहब किसी मीडीया फेक्टरी से नीकले रेडीमेड लीडर नहीं है, वह तो जनता जनार्दन के सच्चे ह्रदय सम्राट है.

Tuesday, April 9, 2013

आमरणांत उपवासी

फुटपाथ के किनारे पडी यह लाश उस आदमी की थी, जो बरसों से आमरणांत उपवास पर था, मगर उसने वह कमीने वाइसरोय को चिठ्ठी लिखकर बताया नहीं था.

Sunday, March 31, 2013

भगवा झंडा तले कोबरा गेंग का आतंक


अस्पताल में लवजीभाई चमार 

राजु सोलंकी

"आप जिस रास्ते से आये वहां गांव की डेरी है. डेरी की एक तरफ उनकी (सवर्णों की) मांडवडी है. नवरात्रि के समय हम गरबे में भाग नहीं ले सकते. हमारी कोई लडकी वहां जाती है तो वे उसका हाथ पकडकर बाहर निकाल देते हैं. इसलिए हम उनकी मांडवडी की तरफ नजर भी नहीं करते. वो लोग होली जलाते है तब भी हम नहीं जा सकते. हमारा छोटा बच्चा भी प्रसाद लेने गया तो मार पडती है. तीन साल पहले गांव में रामजी मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की गई थी. हमारे वास (मुहल्ले) में से मगनभाई कंडक्टर अकेले ही गये थे. उनका कंधा पकडकर बाहर कर दिया."
यह व्यथा है साबरकांठा जिल्ला के मोडासा तहसील के जंबुसर गांव के दलितजनों की. जंबुसर अरवल्ली की पहाडियों में बसा छोटा सा सुंदर गांव है. कुल मिलाकर 120 घरों की बस्ती वाले जंबुसर में पटेलो की संख्या ज्यादा है. दलितों की बस्ती उनसे थोडी कम है. प्रजापति, ठाकोर, पूजरा के यहां वहां घर है. जंबुसर, मोतीपुरा, हठीपुरा और मठ इन चारों गांवों की ग्रुप पंचायत है. जंबुसर के दलितों में शिक्षण का प्रमाण ज्यादा है और इक्कीस दलित सरकारी नोकरी में है. दलितों के पास जमीन नहीं है, परंतु उनकी सरकारी नोकरियां गांव के खाते पीते संपन्न जमीनदार पटेलों की आंखों में चुभती है.
18 फरवरी को डाह्याभाई गलाभाई चमार के घर विवाह प्रसंग था और गांव के सार्वजनिक चबूतरे पर विवाह स्वागत का बेनर लगाया था. हार्दिक केवलभाई पटेल और कोमल केवलभाई पटेल ने स्वागत बेनर उतार दिया और उनके साथ छ अन्य पटेल युवानों ने बेनर को जला कर उस पर पेशाब कर दिया. घटना से विक्षुब्ध दलित फरियाद लिखवाने जा रहे थे. परंतु इन दबंग युवानों के माता-पिता ने दलितों को समझाया और उन्होने वीस रूपियेवाले स्टेम्प पेपर पर समाधान का मसौदा लिखकर दिया. मसौदा में इन्होनें अपना नाम तो लिखवाया परंतु हस्ताक्षर नहीं किये.
इस घटना के बाद 2 मार्च को शाम के 6.30 लवजीभाई चमार बैलगाडी लेकर खेतों से वापस आ रहे थे. तभी पंचायत के पास दस पटेल युवक रास्ते में बाईक को आडी करके खडे थे. लवजीभाई ने उनसे बाइक हटाने को कहा तो उन्होने, "यह जगह तेरी बाप की है?" कहकर जाति विषयक गाली दी. लवजीभाई ने भी कहा, "तो क्या यह जगह तुम्हारे बाप की है?" मानो लवजीभाई के बोलने की राह ही देख रहे हो उस तरह "मार डालो साले को" ऐसा कहकर उन्होने लवजीभाई को गाडी से नीचे गिरा दिया और उन पर लातों की बौछार कर दी. लवजीभाई के नाक में से खून निकलने लगा, उनका कपडा खून से रंग गया.
"काका को जब में पुलिस स्टेशन ले गया तब पीएसआई देसाई मौजूद थे. उन्होने एफआईआर लिखी और इलाज के लिए होस्पीटल भेज दिया. वहां उनका इलाज नहीं हो रहा था वहां भी मुझे लडना पडा. होस्पीटल के ट्रस्टी सायरा के पटेल है," लवजीभाई चमार के भतीजे महेन्द्रभाई चमार ने बताया. महेन्द्रभाई लेबर कोन्ट्राक्टर है. "मुझे तो बाद में मालूम पडा कि कोई कोबरा गेंग बनाई है इन लोगों ने दलितों को हेरान करने के लिए," महेन्द्रभाई ने हमें बताया. इस घटना से दलित बच्चें इस कदर डर गये है कि स्कूल जाने से भी डरने लगे हैं. दस दिन तक दलितवास को पानी नहीं दिया गया. अभी दलितों को दूध भी नहीं मिलता. गांव में कुछ पटेल बूरे भी नहीं है. भीखाभाई कोदरभाई दलितों को दूध देते थे. परंतु उन्हे दूसरे पटेलों ने धमकाया और उन्होने दूध देना बंद कर दिया. फिलहाल जंबुसर के दलित एक किमी. दूर ददालिया से दूध लाते हैं.
17 मार्च को हमारे साथ गांधीनगर अनुसूचित जाति एकता मंच के कन्वीनर्स नारणभाई वाघेला, सोमभाई वाघेला, निवृत्त समाज कल्याण अधिकारी मणिलाल सोलंकी तथा प्रसिद्ध दलित साहित्यकार बी. केशरशिवम ने जंबुसर की मुलाकात ली. हमने समाज कल्याण अधिकारी हसमुख परमार के साथ बात की. 2 मार्च के दिन लवजीभाई पर हमला होने के बाद हसमुखभाई तुरंत ही जंबुसर पहुंच गये थे. परंतु उस वक्त सामाजिक बहिष्कार शुरू नहीं हुआ था. इसलिये हमने उनसे बात की और बहिष्कार का रिपोर्ट जल्द से जल्द गांधीनगर भेजने की सूचना दी और उन्होने अपना रिपोर्ट भेज दिया है. इस लेख के लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
श्री केशरशिवम ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के गुजराती में अनुवादित ग्रंथो का सेट जंबुसर के दलितों को दिया और दलितवास में पुस्तकालय शरू करने की बात कही. गांव के मुकेश बोदरभाई सहित अन्य युवान बाबासाहेब के विचाराधारा के साथ वर्षो से जुडे है और उनके साथ जलोदर के टीचर दिनेशभाई, मेघरज कोलेज के प्रोफेसर ब्रिजेश राठोड भी मुलाकात के दौरान उपस्थित थे.
मेडासणा के बुजुर्ग लालाकाका ने पूछने पर बताया कि 68 गांव परगना का यह 12 परगना है. राजस्थान के मेवाडा से लेकर वीरवाडा तक 150 किमी. के पट्टे में परगना फैला है. बरसों पहले उन्होने भोज किया तब नात बुलाई थी. कितने लोग आये थे उसका अंदाजा नहीं है, परंतु आये हुए लोगों को क्या भैंट में क्या दिया तथा कितना भोजन बना उसके आंकडो से हम कल्पना कर सकते हैं. 30 मण चावल. 25 मण गेंहू, 25 डब्बे घी का उपयोग हुआ था और 80 किलो तांबा बर्तन के तौर पर दिया गया था. मैंने कहा फिर से परगना बुलाओ और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की विचारधारा पर चलने के लिये लोगों को इकठ्ठा करो.   

Wednesday, February 27, 2013

थानगढ के दलित युवान सुरेश गोगीया की रिहाई



कल शाम छ बजे सुरेश गोगीया सुरेन्द्रनगर जेल से रिहा हुआ. कई दिनों की तपस्या के बाद अपने बेटे को जेल के बाहर देखकर सुरेश के पिता वालजीभाई की आंखे छलक गई. पिछले पांच महिने से वालजीभाई बेचैन थे. बिना वजह उनके बेटे को पुलीस पकडकर ले गई थी. तीन लडकों की मृत्यु के बाद थानगढ में हजारों दलितों का आनाजाना हुआ, शहीदों के नाम पर बेवजह तमाशा भी बहुत हुआ, बीजेपी-कांग्रेसवालों ने जमकर अपनी अपनी डफली बजाई, राजनीतिक दलों के कई बडे बडे नेता आए, मगर किसीने वालजीभाई के घर जाकर सुरेश के उन मासूम तीन बच्चों की और उनकी पत्नी की खबर तक नहीं ली थी. किसीने भी गरीबी और किस्मत के मारे सुरेश गोगीया के परिवार को एक पैसे की मदद करना उचित नहीं समजा. 

25 सप्टेम्बर 2012 के दिन हम जब थानगढ गये थे और चलो थान का कोल दिया था तब सुरेश गोगीया की पत्नी ने चीख चीखकर बताया था कि किस तरह उनके पति को बिना वजह पुलीस ले गई है. एक सीधा सादा आदमी जिसने अपनी पैंतीस साल की उम्र में किसी को चाटा तक नहीं मारा उसके पर कैसे कैसे भयानक इल्जाम थोपे गए हैं. तब हमने मन ही मन अपने आप से एक वादा किया था कि सुरेश गोगीया को न्याय दिलवाने के लिए हम कुछ करेंगे. 

कल सुबह से साथी महेश चौहाण तथा कनु सुमरा के साथ हम सुरेन्द्रनगर जाने के लिए निकले थे, तब दिल में एक ही उम्मीद थी कि आज किसी भी तरह शाम होने से पहले सुरेश गोगीया का उसके तडपते हुए परिवारजनों से मिलन हो जाय. अहमदाबाद से लीमडी एडिशनल सेशन्स जज की कचहर जाना, वहां से बेइल ओर्डर का रजिस्ट्रेशन करवाने सुरेन्द्रनगर जाना, फिर सुरेन्द्रनगर से वापस लीमडी कोर्ट में बेइल पर जज का दस्तखत करवाना, फिर उसे लेकर वापस सुरेन्द्रनगर सब जेल में सुरेश गोगीया की रिहाई करवाने जाना, पूरा दिन इस दौडधूप में निकल गया और सभी साथी तथा सुरेश के पिता थक गये, मगर शाम को जब सुरेश जेल से बाहर निकला, सभी की थकान दूर हो गई.

आदरणीय जज सोनिया गोकाणी ने सुरेश की रिहाई का ओर्डर लिखते वक्त उस बात पर गौर किया है कि 1. सुरेश पर सेक्शन 307 के तहत गंभीर आरोप है, 2. (जिन व्यक्तिओं को चोट पहुंचाने का उस पर आरोप है उन्हे) मामुली चोट आइ है ऐसा रेकोर्ड से पता चलता है, 3. (सुरेश) किसी चोक्कस व्यक्ति को चोट पहुंचाने की खास भुमिका निभाई नहीं है. यह सारी दलीलों को कोर्ट ने खारिज नहीं किया है और इसी परिप्रेक्ष्य में सुरेश को जमानत दी है. 

वरिष्ठ, विद्वान एडवोकेट मुकुल सिंहा, उनकी टीम और आदरणीय वालजीभाई पटेल के अमूल्य मार्गदर्शन तथा महेनत की बदौलत एक अच्छा कार्य संपन्न हुआ उसका हमें आनंद है. चार दिवारों के बीच बडे बडे भाषण करने से जो आनंद मिलता है उससे ज्यादा, अखबारों में हमारा नाम ढुंढते ढुंढते फिर वह जब किसी कोने में दिखता है तब मिलनेवाले उस बचकाना आनंद से कई गुना ज्यादा सुकुन हमें इस कार्य से मिला है. आनेवाले दिनों में इसी तरह हमारे सारे साथी मिलकर हमारे मजलूम लोगों के लिए ऐसे ही काम करते रहेंगे ऐसी उम्मीद बेकार नहीं है.

Friday, February 15, 2013

भंगी समाज की प्रथम महिला पीएच. डी शारदाबहन वडादरा का सम्मान



दो शारदा के बीच बयासी साल का फासला 
1902 में गुजरात की प्रथम सवर्ण महिला शारदा स्नातक हुई. बयासी साल बाद 1984 में शारदा वडादरा भंगी समाज की प्रथम महिला पीएच. डी बनी. 1988 में अहमदाबाद में शारदा वडादरा का सम्मान हुआ. उस वक्त प्रसिद्ध समाजशास्त्री अक्षयकुमार देसाई ने प्रवासी अखबार में लिखे लेख को यहां प्रसिद्ध किया है. 

अहमदाबाद में ता. 28-8-88 रविवार की सुबह एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना में उपस्थित रहने के लिए निमंत्रण पत्र मुझे मिला था और उस विषय में सम्मान समिति की तरफ से प्रकाशित पत्रिका भी मुझे मिली थी. अनिवार्य संजोगों के कारण मेरी साथी मित्र डॉ. नीरा देसाई और मैं नहीं जा सके, परन्तु तुरंत ही इस प्रसंग की सराहना करते हुए और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए हमारी तरफ से प्रसंगोचित संदेश लिखकर हमने हमारी उपस्थिति दर्शायी थी.

इस समारंभ के निमंत्रण पत्र के अनुसार यह समारंभ, भंगी समाज की प्रथम महिला पीएच. डी. कु. शारदाबहन बाबुभाई वडादरा का सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया था. जयशंकर सुंदरी हॉल, रायखड में रविवार को सुबह 10 से 1 बजे के बीच समारंभ रखा गया था. कु. शारदाबहन बाबुभाई वडादरा सम्मान समिति के कन्वीनर थे गुजरात में दलितों-शोषितों के लिए अविरत संघर्ष करनेवाले कर्मशील और लेखक राजुभाई सोलंकी और जयंती बारोट.

इस समारंभ के प्रमुख थे प्रसिद्ध मार्क्सवादी किसान-मजदूर कार्यकर जीवनलाल जयरामदास. गुजरात के सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारीओं के लिए अविरत लडाई लडनेवाले कार्यकर प्रवीण राष्ट्रपाल अतिथि विशेष थे. मुख्य महेमान के तौर पर गुजरात के नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष और कोर्ट कचहरीओं में मौलिक लडत देनेवाले लोक अधिकार संघ के महत्व के कार्यकर धाराशास्त्री गीरिश पटेल थे. आमंत्रित महेमान जो इस समारंभ में वक्ता के रूप में मौजूद थे उनके नाम भी उल्लेखनीय है इसलिए उनका उल्लेख यहां कर रहा हूँ. दया पवार, जोसेफ मेकवान, डॉ. नीतिन गुर्जर, प्रा. वारीस अलवी, पागल बाबा के नाम से प्रसिद्ध दलितों के लिए कार्य करनेवाले लडाकू कार्यकर मंगलदास परमार, जयवर्धन हर्ष. मेरा नाम भी था, परन्तु अनिवार्य संजोगो के कारण पत्र संदेश द्वारा मैंने अपनी मौजूदगी दर्शाई. 

समिति के संयोजक राजु सोलंकी और जयंती बारोट के अलावा समिति के अन्य सदस्यों के नामों का उल्लेख करने जैसा है. ये नाम गुजरात में पिछले दो-तीन दशकों से पीडित श्रमजीवी जनता की आर्थिक, सामाजिक, नागरिक अधिकारों तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक लडाई के इतिहास के साथ ओतप्रोत होनेवाली और गुजरात की नई लडाकू, अन्याय के खिलाफ संघर्ष करनेवाली, अपने तरीके से विविध प्रकार की कुर्बानी देनेवाली व्यक्तिओं के है. चुंकि उनके नामों के साथ जुडा है गुजरात के ढेर सारे अन्यायों के खिलाफ संघर्ष का इतिहास जुडा है, मैं यहां उनके नामों को लिखने की लालसा रोक नहीं सकता. सम्मान समिति के अन्य सदस्यों के नाम निम्नलिखित है.

के. सी. सोलंकी, नयन शाह, डी. के. राठोड, गीता शाह. कनु सुमरा, डॉ. गणपत वणकर, कांतिलाल डाभी, लक्ष्मण चौहाण, अश्विन देसाई, डंकेश ओझा, तनुश्री गंगोपाध्याय, नवनीत राठोड, बकुल राष्ट्रपाल, गणपत परमार, कर्दम भट्ट, डॉ. भरत वाघेला, सरूप ध्रुव, भरत वाघेला, भानु परमार, साहिल परमार, डाह्याभाई भगत, सुभाष पालेकर, हीरेन गांधी, जे. के. चौहाण, मुक्तेश पटेल, शंकर पेन्टर, हरीश मंगलम, इश्वर परमार, विल्फ्रेड डीकोस्टा, नगीनभाई परमार, प्रहलाद चावडा.

इस समारंभ का आयोजन करनेवाली सम्मान समिति, संयोजकों तथा प्रमुख, अतिथि विशेष, मुख्य महेमान तथा आमंत्रित महेमानो के नामों का विवरण पेश करने के पीछे एक अहम वजह है. स्वतंत्रता पश्चात कई रूकावटों के बाद भी गुजरात में आदिवासी, दलित, महिला, श्रमजीवी, शोषित, नगर और ग्रामवासियों की चल रही प्रचंड, अविरत, वीरता और खुमारी से भरी लडाईयां, आंदोलन, जनजागृति के कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रयोगों का इतिहास अगर लिखना है तो इन्ही व्यक्तिओं कों मिलकर तथ्यों की जानकारी लेने के बाद ही लिखना मुमकीन है. उनके द्वारा गठित संगठनों, उनसे जुडे आंदोलनों के तथ्यों, उनके प्रकाशनों, सर्जनों तथा सांस्कृतिक जनजागरण, जोशीले प्रयासों की रूपरेखा तैयार करके ही गुजरात के पिछले तीन दशकों के दलित  पीडित प्रजा के वर्तमान इतिहास और विकासशील मानवीय चेतना के व्याप को हम समझ सकते है. 

समांरभ के आयोजन के पीछे का उदेश्य भी जानने जैसा है, जिसे हम संयोजको और सम्मान समिति की सभ्यों की तरफ से प्रकाशित पत्रिका से उद्धुत कुछ अंश से समझें,

“कु. शारदाबहन बाबुभाई वडादारा भंगी समाज की पीएचडी करनेवाली सर्वप्रथम महिला है. सामान्य तौर पे अनुसूचित जातिओं में शिक्षा का प्रमाण कम है और स्त्रियों में न बराबर का है. और उसमें भी भंगी समाज तो सभी जातियों में सबसे उपेक्षित, आर्थिक रूप से शोषित और दलितों में भी पददलित है. फिर भी अनेक विध्नो को पार करके भंगी समाज की शारदाबहन ने शिक्षण जगत की सर्वोच्य यशस्वी डिग्री प्राप्त करके भंगी समाज का ही नहीं, परन्तु समग्र अनुसूचित जाति का गौरव बढाया है. इसलिए उनका सम्मान करने का निश्चय किया गया है .......... सामान्यतौर पर हर जाति के लोग अपने अपने समाज के ऐसे बुद्धिजीवियों को सम्मान करते रहते है. परन्तु हमने सभी जातिओं के द्वारा भंगी समाज की एक विद्धान शख्सियत का सम्मान करने का निश्चय है ......... शारदाबहन का सम्मान किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, परन्तु समग्र भंगी समाज का सम्मान है, पददलित नारी का सम्मान है. सभी अनुसूचित जातियों का सम्मान है.”  इस प्रसंग पर भंगी समाज के विकट प्रश्नों की चर्चा करने का भी मौका हमें मिलेगा. ऐसे प्रश्न जिसे हल करने में अभी तक दकियानुसी संस्थाएं तथा सरकार ने नहिवत् कार्य किया है.”

28 तारीख को आयोजित हुई इस घटना का समाचार मैं मुंबई के समाचार पत्रों में ढूंढ रहा था, परन्तु नहीं मिलने पर इस महत्वपूर्ण घटना के विषय में ‘प्रवासी’ में लिखने के लिए प्रेरित हुआ. इस प्रसंग को दस दिन बीत जाने के बाद भी मुंबई के जितने भी अखबारों को मैंने पढा, उनमें से किसी में भी यह समाचार ना मिलने से आज इस प्रसंग के जरिये उपस्थित कुछ सवालों को यहां रखता हूँ.

‘भंगी जाति’ आज भी दलितों में पददलित है. आजादी के 40 चालीस साल बाद भी उनकी हालत, उनकी रोजी-रोटी तथा घर-शिक्षण अथवा तबीबी सुविधाओं में बहुत फर्क पडा नहीं है. आजादी के चालीस साल बाद भी उनमें शिक्षण का प्रमाण सिर्फ पांच-सात प्रतिशत है. स्त्री शिक्षण तो नहिवत् है. परंपरागत सफाई कामों में से अभी तक उन्हे आजादी नहीं मिली हैं. शहर में किसी पढे लिखे परिवार में अत्यंत गरीबी के बीच अनेक प्रकार की यातनाओं, अन्यायों और अपमानों के बीच अभ्यास का मौका मिलता है. उसमें भी महिलाओं को तो शायद ही मौका मिलता है. शारदाबहन के पिता सातवीं कक्षा तक पढे संवेदनशील व्यक्ति थे. उनकी बेटी शारदा खानदानी सफाईकाम की बेगार में से निकलकर पढाई करें और अपनी शक्तियों का प्रयोग अन्य प्रवृतियों में करें ऐसा सोचकर उन्होनें अनेकों मुश्किलों के बाबजूद भी उसकी पढाई पर ध्यान दिया. एक महिला होने के साथ पददलित महिला के रूप में शारदा ने अनेक कष्टदायी, अपमानित परिस्थितियों का सामना करके शिक्षण के अनगिनत पायदान चढ 1974 में बी. ए. की उपाधि प्राप्त की, 1976 में एम. ए. किया, 1979 में बी. एड. की डिग्री प्राप्त की और 1984 में मधूसूदन पारेख “प्रियदर्शी” के मार्गदर्शन में पीएच डी किया. विद्यार्थीकाल में बहन शारदा को वनिता विश्राम में, स्कूल शिक्षा दौरान गुजरात के आंचलिक साहित्यकार-सुधारक इश्वर पटेलीकर अपनी कहानी “लोही की सगाई” समझाते थे, उन्ही के लेखो को पी.एचडी में विषय के रूप में पसंद करके डिग्री प्राप्त की. इतनी सारी डिग्री, उच्चतम पदवीओं को पाने के बाद भी उच्च शिक्षण संस्था में अभी तक उन्हे नौकरी नहीं मिली है. वह अहमदाबाद म्युनिसिप ट्रांसपोर्ट सर्विस (एम.टी.एस.) में कलार्क के रूप में कार्यरत है.

“शारदाबहन वडादरा” के सम्मान समारंभ के संदर्भ में गुजरात के प्राण प्रश्नों के बारे में विचार कर रहा था और उसमें भी महिलाओं की समस्याओं के बारे में सोच रहा था, तभी 1902 में 86 साल पहले गुजरात की दो प्रथम स्नातक हुई बहनें शारदाबहन-विद्याबहन अपने कॉलेज जीवन में किन अनुभवों से गुजरी होगी उसका ख्याल आया. शारदाबहन सुमन्त महेता की 1939 में ‘जीवन संभारण’ के नाम से प्रकट हुई ‘आत्मकथा’ जो सालों तक अप्राप्य थी, 1983 में सुस्मिताबहन ने संवर्धित की और परिवारजनों ने दूसरी आवृत्ति उनकी जन्मशताब्दि पर प्रकाशित की उसकी याद आई. संस्कारी खानदानों की औरतें, उच्च ज्ञाति की, सुधारक कुटुंबों की बेटियों या पत्नीओं को भी शिक्षण और उसमें भी उच्च शिक्षण लेते समय किन किन मुसीबतों से गुजरना पडा था, उसका संक्षेप-सरल भाषा में सटीक वर्णन इस किताब में है, वे लिखती हैं, “कॉलेज में पढते समय कॉलेज जीवन का जो लाभ लडकों को मिलता था उसका सौवां हिस्सा भी हमें नहीं मिला. मात्र विद्या प्राप्त करने का ध्येय पूरा हुआ. कठोर नियमों का पालन करते हुए भी लोगों ने निंदा करने में कोई कसर नहीं छोडी. लडकों ने भी परेशान करने में कोई कसर नहीं रखी. गुमनाम लेटर आते रहते थे, हमारी बैठने की कुर्सियां गिरा देते थे, डेस्क पर उल्टा-सुल्टा लिख देते थे, बैठक पर कौंच डालकर परेशान करते थे. यह सब सहन किया, लेकिन अंत में मेरे विवाह के समय लडकों ने तूफान मचा दिया और विध्न डालने की धमकी देने लगे तो मन को अपार दु:ख हुआ फिर भी हिंमत रखते हुए मैंने कर्तव्य को निभाया है.”

1902 में उच्च ज्ञाति की, संस्कारी-सुधारक कुटुंब में हौसला और हिंमत पाकर बनी पहली स्नातिका बहनों में से एक शारदाबहन महेता ने अभ्यास दौरान झेली मुसीबतें एक तरफ है और दूसरी तरफ, 1984 में हिन्दु समाज की सबसे पददलित जाति की बहन शारदा वडादरा ने अनेक यातनाओं, अपमानो, उलझनों के बीच घरकाम, सफाईकाम की मानसिकता से ग्रस्त, उच्च और मध्यमवर्ग-वर्ण की साथ साथ पुरुषलक्षी मूल्यों से रंगी परिस्थिति में से गुजरना पडा होगा उसका स्मरण करने के साथ ही उसका अभ्यास करना भी जरूरी है. आजादी के चालीस साल बाद गांधी के नाम का हंमेशां उपयोग करके आध्यामित्कता का मुखौटा पहनकर घुमनेवाले हमारे उच्च मध्यम वर्गीय वर्ण के, संस्कारी, दानवीर तथा मानवप्रेम की बात करनेवाले समृद्ध आर्थिक रूप से सद्धर बने और सत्तास्थान पर कब्जा जमानेवाले समाज के तथाकथित नेता और आध्यामित्कता के रक्षक आज पददलित समुदाय, उसमें भी सबसे पददलित जातियों में पांच फिसदी शिक्षा भी नहीं पहुंचा सके है और महिलाओं को तो शिक्षण से लगभग दूर ही रखा है, गंभीरता से विचार करने जैसा है. गुजराती समाज के विकासशील इस ढांचे के बारे में मूलगामी विचार करने की जरूरत है.

शारदाबहन वडादरा की शिक्षण सिद्धि और शिक्षणक्षेत्र में यशस्वी प्रयत्नों के बाद भी शिक्षा धामों में प्रवेश से इनकार, गुजरात और भारत की बहुमत गरीब जनता के खिलाफ शासकों द्वारा अपनाई विकास की, समृद्ध, नफालक्षी, मिल्कतधारी वर्गों को विकास के अग्रदूत मानने की नीति में मूलगामी परिवर्तन करने की तथा उसके लिए कटिबद्ध होने के लिए संगठित होकर लडाईयों का विकास करने की चुनौती देता है.

राजु सोलंकी, जयंती बारोट और सम्मान समिति के सदस्यों को इस ताकतवर, पददलित बहन कु. शारदा वडादरा सम्मान समारंभ के लिए अभिनंदन. पीएच.डी. हुई बहन शारदा अपने जीवन के कष्टदायी स्मरणों को लिखकर दलित-पीडित के अनुभवों और चेतना को वाचा देगी तो पददलितों के इस इतिहास में एक अहम प्रकरण शामिल होगा.